Zee Khabar

Search
Close this search box.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान इन राज्य जोरदार वर्षा आंधी तूफान पूरी लिस्ट देखें mousam ka hal

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

देश में मानसून पूरी तरह से दस्तक दे चुका है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव भी हो रहा है।

बारिश अपने साथ राहत तो लेकर आई है, लेकिन साथ ही जलभराव की वजह से आफत की स्थिति भी पैदा हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी भारत से लेकर पश्चिमी भारत और उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश होने वाली है।

आईएमडी ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। अरुणाचल में भारी बारिश अपने साथ बाढ़ भी ला सकती है। कुछ दिन पहले ईटानगर में बादल फटा था, जिसकी वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई थी। एक बार फिर ऐसा ही होने का डर है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमालयी पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

यूपी में जारी रहेगा बारिश का दौर

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश ने गर्मी से काफी राहत पहुंचाई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यह राहत और बढ़ने वाली है। दरअसल, 1 जुलाई को भी उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

मानसून दिल्लीवासियों के लिए भारी बारिश का तोहफा लेकर आया है। जिसकी दिल्लीवासी पिछले दो महीनों से काफी मांग कर रहे थे। बारिश के कारण राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि अभी थोड़ी नमी है, लेकिन अगर बारिश कुछ दिनों तक जारी रही तो यह नमी भी गायब हो जाएगी।

आज से नया महीना शुरू हो रहा है। 1 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल भी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, आने वाले पूरे हफ्ते दिल्ली में बारिश जारी रहेगी।

Sharwan Gupta  के बारे में
Sharwan Gupta पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। उभरती वेबसाइट zeekhabar.org में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
WhatsApp Icon Telegram Icon