Zee Khabar

Search
Close this search box.

Civilization Gate in Bihar : दिल्ली के इंडिया गेट और मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से भी ऊंचा है बिहार का ये स्मारक

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Civilization Gate: दिल्ली के इंडिया गेट और मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से भी ऊंचा है बिहार का ये स्मारक

दिल्ली का इंडिया गेट, मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया या फिर हैदराबाद का चारमीनार। इन जगहों पर जाने वालों का तांता लगा रहता है। ये सभी जगहें भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बिहार में भी एक ऐसा ही गेट मौजूद है जो बेहद आकर्षक है। तो ऐसे में आज का लेख हम पटना के मशहूर “सभ्यता द्वार” को जानने में बिताएंगे-

पटना का सभ्यता द्वार गांधी मैदान के उत्तर में बने ज्ञान भवन के पीछे स्थित है, पिछले कुछ सालों में यह जगह काफी लोकप्रिय हो गई है। इतना ही नहीं, अगर आप गंगा पथ से यात्रा करेंगे तो आपको इसका अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

इस गेट से बिहार की खूबसूरती दिखती है, यही वजह है कि शाम के वक्त लोग यहां आते हैं। सोशल मीडिया के लिए फोटोशूट हो या इंस्टा रील, यह हर तरह के लोगों की पसंदीदा जगह बन गई है।

सभ्यता द्वार का निर्माण मौर्य शैली की वास्तुकला के साथ पाटलिपुत्र के प्राचीन गौरव और बिहार राज्य की परंपराओं और संस्कृति को दिखाने के उद्देश्य से किया गया है।

बिहार के गौरवशाली इतिहास को समेटे यह द्वार 32 मीटर ऊंचा है, जो गेटवे ऑफ इंडिया से 6 मीटर ऊंचा है और इसे 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

द्वार के मेहराब पर मेगास्थनीज, अशोक, बुद्ध और महावीर के शिलालेख हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 मई 2018 को स्मारक का उद्घाटन किया।

इस सभ्यता द्वार में हमेशा शांत संगीत बजता रहता है; जो शाम के समय लोगों को बहुत भाता है। सभ्यता द्वार में प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं है क्योंकि यह द्वार बिहार के गौरव को दर्शाता है।

Sharwan Gupta  के बारे में
Sharwan Gupta पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। उभरती वेबसाइट zeekhabar.org में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
WhatsApp Icon Telegram Icon